Top News

जेपी आंदोलन के योद्धा की पत्नी का निधन भवानीपुर में 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

भवानीपुर/ बमबम यादव

भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के माधव नगर वार्ड 02 निवासी जेपी आंदोलन के योद्धा स्वर्गीय राजकिशोर यादव की पत्नी शशिकला देवी का बीती रात निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हुई। बताया गया है कि वह पिछले कई सालों से बीमार चल रही थीं।शशिकला देवी के निधन से भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भवानीपुर प्रखंड प्रमुख पति जीवन कुमार उर्फ बिट्टू यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की


शशिकला देवी अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी शव यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर भवानीपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पति समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच मंटू यादव, धनंजय कुमार उर्फ बिट्टू यादव सहित कई ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post