Top News

धमदाहा में स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन से लोगों में खुशी

धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज

इन दिनों धमदाहा नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। स्ट्रीट लाइट लगने से मुख्यालय सहित नगर के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। लोग नगर चुनाव होने के उपरांत पिछले ढाई वर्ष से लाइट के प्रतीक्षा में थे।इस विषय को लेकर पूछने पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि अभी धमदाहा मुख्यालय में लाइट लगाई जा रही है। दीपावली तक पूरे नगर क्षेत्र में लाइट लग जाएगी। लाइट को लेकर पिछले ढाई वर्ष से नगर के लोग दूधिया रोशनी के प्रयोग से वंचित थे। हर दिन लोग लाइट को लेकर चर्चा -परिचर्चा करते रहते थे


वहीं, उन्होंने आगे बताया कि आसपास के नगर निकाय में लग जाने के कारण यहां हमलोगों को भी परेशानी हो रही थी। नित्य दिन जनता के सवालों से जूझना पड़ता था। शुरुआत के दिनों में ही यहां भी लाइट का टेंडर हुआ था, परंतु विभाग के द्वारा रोक लगा दिए जाने के कारण नहीं लग पाया था। रोक हटते ही पूर्णिया सहित पूरे बिहार के नगर निकायों में लाइट अधिष्ठापन में धमदाहा आगे है। बहुत जल्द पूरे नगर क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग करेगी। आगे उन्होंने बताया कि दीपावली से पूर्व मुख्य बाजार में तिरंगा लाइट्स भी लग जाएगा।वहीं, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों में खुशी देखने लायक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post