कुरसेला/ सिटी हलचल न्यूज़
कटिहार : कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघड़िया गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना घट गई, जब गंगा और कोसी नदी के क्षेत्र के समीप धार में नहाने गया एक आठ वर्षीय बालक डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत कुमार (उम्र 8 वर्ष), पिता – पुट्टू मंडल, साकिन – तिनघड़िया, वार्ड नंबर 04, पंचायत – दक्षिणी मुरादपुर, प्रखंड – कुरसेला, जिला – कटिहार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नवनीत अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पंचायत भवन के पीछे बह रही गंगा-कोसी की धार में नहाने गया था
इसी दौरान उसका पैर नदी के भंवर में फंस गया और वह डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बच्चे को पानी से बाहर निकाला।ग्रामीणों ने तुरंत उसे कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने में काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया
जिसके बाद मौके पर राजस्व कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। वहीं अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को आपदा राहत मद से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।घटना के बाद तीनघड़िया गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।



Post a Comment