Top News

जाँच के दौरान 13 लाख रुपए नकदी जब्त,जांच में जुटी पुलिस

 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के पांच घण्टे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

किशनगंज : आदर्श आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद सीमावर्ती जिला किशनगंज मे चौकसी बढ़ा दी गई है। डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी चेकिंग पॉइंट जो बंगाल से आकर मिलती है। वहां सोमवार की शाम से पुलिस ने जाँच अभियान शुरू की है। इसी दौरान बंगाल के सिलीगुड़ी की ओर से आ रही एक कार को एनएच 27 स्थित फरिंगगोला चेक पोस्ट पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार से रुपए से भरा बैग बरामद किया। प्रारंभिक जांच में यह राशि संदिग्ध पाई गई


क्योंकि कार सवार इस राशि के स्रोत और उपयोग के बारे में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके बाद जब्त राशी को पूछताछ के बाद मंगलवार को ट्रेजरी मे जमा कराया गया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है।एसपी सागर कुमार झा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में सभी चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा, "हम किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे 


जब्त राशि के स्रोत की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।" जब्त की गई राशि को  जिला कोषागार में जमा करवा दिया गया है।चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 50,000 रुपये से अधिक की नकदी बिना वैध दस्तावेज के ले जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। जिले के बाहर से आने वाले वाहनों को सख़्ती से जाँच का आदेश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post