Top News

विद्यालय में चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

 

धमदाहा /सिटीहलचल न्यूज

सोमवार की रात धमदाहा उत्तर स्थित प्राथमिक विद्यालय डुम्मर टोल में सोमवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई। इसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य धीरज कुमार ने धमदाहा थाने में लिखित आवेदन दिए हैं।मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि हर दिन के तरह सोमवार को भी पठन -पाठन के बाद विद्यालय को बंद की गई थी। जब दूसरे दिन मंगलवार को विद्यालय खुली तो पता चला कि विद्यालय में चोरी हो गई है


अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय रुम का ताला तोड़कर रूम में रखे एम्प्लीफायर, माइक व विद्यालय छत पर सरकारी विभाग द्वारा दिए चार पीस सोलर प्लेट को चुरा ली गई। वहीं, आगे उन्होंने बताया कि विद्यालय के चारों तरफ खुला रहने व विद्यालय में रात्रि प्रहरी के न रहने के कारण पूर्व में भी अज्ञात चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।इधर, थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस के द्वारा घटना को संज्ञान में लेते जांच की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post