Top News

चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शुरू की वाहन जाँच अभियान

 

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

किशनगंज : आचार संहिता लागू होते ही एसपी सागर कुमार  के निर्देश पर सोमवार की रात्रि से ही पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शहर से सटे रामपुर,फरिंगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, कोचाधामन थाना क्षेत्र में अररिया से लगने वाली सीमा ,नेपाल से लगने वाली सीमा व अन्य स्थानों में  वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार व एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट में  जांच अभियान चलाया जा रहा है।चेक पोस्ट हर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही थी


बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा था यहां विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम की तैनाती अलग अलग शिफ्ट में की गई है।पुलिस अधिकारी अलग अलग शिफ्ट में डियूटी में तैनात रहेंगे।इसकी मोनेटरिंग एसडीएम व एसडीपीओ करेंगे इनके द्वारा बीच बीच मे चेक पोस्टों में जांच भी की जाएगी।वही चेकिंग के दौरान शराब तस्करी की आशंका  को लेकर भी जांच की जा रही थी।साथ ही सोमवार  की रात्रि में भी  जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में भी वाहनों की तलाशी ली गई।जिसमें वाहनों की डिक्की के अलावे कागजात की जांच की जा रही थी

वहीं मंगलवार को जियापोखर थाना क्षेत्र में एसएसबी कैंप में एसएसबी के साथ पुलिस की बॉर्डर मीटिंग भी आयोजित की गई।जिसमें नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर चेकिंग आदि पर चर्चा की गई।एसपी सागर कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने,निगरानी रखने आदि का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है।जिससे अपराध कर्मियों पर नजर रखा जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post