Top News

रास लीला और भागवत कथा का शुभारंभ

चौसा /अंसार आलम 

मधेपुरा : चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान के खोपड़ियां में दुर्गा पूजा को लेकर दो दिवसीय रासलीला एवं पांच दिवसीय श्री राम कथा कार्यक्रम का विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा फीता काट कर विधिवत् उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी सम्मानित अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि.यह हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है हम यहां पत्थर को भी भगवान शिव और नदियों को माता गंगा कह पुकारते हैं


आध्यात्मिक गतिविधि से लोगों को भगवान के भजन मनन कीर्तन करने का सौभाग्य मिलता है।उन्होंने अपने अपने संबोधन में कहा कि केवल अध्यात्म की वाणी सुनने तक नहीं रहे बल्कि है उसे अपने जीवन में उतार कर मानव सेवा अवश्य करे ताकि हमारा समाज का और भी  सुंदर बन सके। यह मानव रूपी शरीर ईश्वर का दिया हुआ वरदान है इससे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा के अवसर पर चौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान के खोपड़ियां में दिवसीय रासलीला एवं पांच दिवसीय श्री राम कथा कार्यक्रम का  आयोजन किया गया है

मौके पर जेडीयू प्रदेश महा सचिव सुनील सिंह निषाद, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी , मुखिया पप्पू शर्मा, गोपाल यादव, नित्तम गांधी, समाज सेवी आशीष कुमार,सुनील जायसवाल, सुनील शाह, राधे सिंह, रुदल सिंह, लड्डू सिंह निषाद, धीरेंद्र सिंह निषाद, अशुतोष कुमार, डीएम सिंह, उमाकांत सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post