Top News

विजयादशमी को कटिहार में भीषण नाव हादसा, 5 डूबे,3 को बचाया गया, 2 शव लापता

 कटिहार/सिटी हलचल न्यूज 

विजयादशमी के दिन कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। गंगा और कोसी के संगम स्थल के समीप एक नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए, जबकि तीन लोगों की जान किसी तरह बचाई जा सकी। यह हादसा तब हुआ जब पांच लोग दियारा क्षेत्र से पत्थर टोला गांव लौट रहे थे। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार


रविवार को विजयादशमी के अवसर पर कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी वकील परिहार, इंदल मंडल, सुदामा चौधरी, संतलाल साहनी और फुलेश्वर कुमार नाव से गंगा पार कर दियारा इलाके में गए थे। बताया जाता है कि वे वहां खेसारी की बुआई करने गए थे। इसमें कुछ मछुआरा भी थे

लौटते वक्त जैसे ही नाव गंगा-कोसी संगम स्थल के समीप पटियाल से बांधी गई, अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। कुरसेला थाना पुलिस, राजस्व कर्मी गोताखोरों को घटनास्थल पर बुलाया गया।  नदी में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा, लेकिन लापता दोनों व्यक्तियों का पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post