Top News

कलश विसर्जन के दौरान बालक की डूबने से मौत

 

चौसा/अंसार आलम 

मधेपुरा : चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गौशाला में गुरुवार को कलश विसर्जन के दौरान कोसी नहर में आई बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक बालक की शव को स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गोसाला वार्ड 5 निवासी इंदल कुमार मंडल के 5 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है


घटना के संदर्भ में बताया गया कि चंदसुरी टोला माता दुर्गा की कलश विसर्जन के लिए गौशाला गए थे नहर में बाढ़ के पानी में सभी लोग विसर्जन में गए थे। लेकिन अंकुश ज्यों ही पानी गया की उनका पैर गहरा पानी में जाने के कारण डूबने से  मौत हो गया

हालांकि 2 घंटा के बाद काफी मशक्कत करने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने मृत बालक को बाहर निकाल और आनंद-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा लाया गया, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। चौसा पुलिस ने मृतक बालक का लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post