चौसा/अंसार आलम
मधेपुरा : चौसा प्रखंड क्षेत्र के काली स्थान मंदिर परिसर में मंगलवार देर शाम पूजा समिति का एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्य एवं बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों की हुई बैठक में काली माता की प्रतिमा का निर्माण करने नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तथा चंदा वसूली सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया
बैठक के दौरान पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे ने कहा कि इस बार के काली पूजा के दौरान दो दिवसीय मेला और मेला के दोनों रात नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि मंदिर में काली माता की प्रतिमा स्थापित कर दो दिनों तक पूजा अर्चना की जाएगी प्रत्येक साल की तरह पूजा के दौरान नाटक मंचन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा
बैठक में पंडाल रोशनी पेयजल चंदा वसूली करने सहित कई मुद्दों पर भी विचार किया गया मौके पर सूर्य कुमार पटवे ,मंटू पासवान ,उत्तम पासवान प्रो दिवाकर पासवान , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सचिन उर्फ़ बंटी पटवे ,रामदेव पासवान, मंगल पासवान, मनोज यादव ,संतोष पासवान ,राजेंद्र पासवान व ग्रामीण मौजूद थे।



Post a Comment