Top News

शताब्दी वर्ष पर नगर संचलन कार्यक्रम किया गया

 

जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज 

अररिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल नगर इकाई, जोगबनी के कार्यकर्त्ता द्वारा मंगलवार को नगर पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया।जानकारी अनुसार शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर जोगबनी नगर ईकाई  के राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर  विद्यालय से भव्य पथ संचलन पूरा बजार होते हुय निकाला गया। जिसमे वन्देमातरम, भारत माता की जय की नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।संचलन के बाद सरस्वती विद्या मंदिर के परागण में कार्यक्रम आयोजित कर सभी अपनी अपनी बातों को रखा एवं उत्तम भोजनालय का आनंद लिया


इस मौके पर प्रांत के सह सेवा प्रमुख  राजाराम जी,जिला संघचालक माननीय सच्चिदानंद जी मुख्य पार्षद रानीदेवी जी ,नगर संघचालक प्रकाश चन्द्र विश्वाश जी,जिला कार्यवाह ओम प्रकाश  जी,नगर कार्यवाह श्री प्रदीप  जी,मुख्य शिक्षक राजेन्द्र जी,रोहित जी ,विद्यालय के सचिव माननीय राजन्दन यादव जी ,राजेश यादव जी,विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या नंद मंडल  जी,विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार साह जी एवं नगर के सभी स्वयंसेवकों कि गरिमामयी उपस्थिति रही|प्रांत के सह सेवा प्रमुख  राजाराम जी ने अपने उद्बोधन मे बताए कि निर्माण का कार्य देश

में भौगोलिक दृष्टि से सर्वव्यापी हो तथा सामाजिक आचरण‌ में सहज परिवर्तन लाने वाला पंच परिवर्तन कार्यक्रम स्वयंसेवकों के उदाहरण से समाजव्यापी बने यह संघ का प्रयास रहेगा । सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व बोध तथा स्वदेशी व नियम, कानून, नागरिक अनुशासन व संविधान का पालन इन पांच विषयों में व्यक्ति व परिवार, कृतिरूप से स्वयं के आचरण में परिवर्तन लाने में सक्रिय हो तथा समाज में उनके उदाहरणों का अनुकरण हो ऐसा यह कार्यक्रम है । इसमें अंतर्भूत कृतियाँ आचरण के लिए सरल और सहज है।इस बात की जानकारी नगर कार्यवाह प्रदीप जी एवं विद्यालय के मिडिया प्रमुख अजीत कुमार ने दी|

Post a Comment

Previous Post Next Post