Top News

सर्पदंश से 9 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत

  

चौसा/अंसार आलम  

मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलासन वार्ड नंबर 6 में एक 9 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कलासन वार्ड नंबर 6 निवासी हसमूल के 9 वर्षीय पुत्र दिलदार बकरी चराने आईआईटी कालेज के पास ही गए थे जहां जहरीले सांप ने डंस लिया। जिसे ग्रामीण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा लाया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन उसकी मौत हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लक्षण मिलने पर तत्काल इलाज किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई


सूचना पर चौसा थाना से पुलिस आकर पोस्मार्टम के लिए भेजने की बात कही तो मृतक के पिता ने बॉडी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लिखित आवेदन ले लिया है और वही परिजनों ने शव को लेकर चले गए। मृतक दो भाई चार बहन में से दूसरे संतान थे। पिता हसमूल माता मरजीना दादा सुधीर सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया लिखित आवेदन ले लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post