पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय परिसर के रमेश–विजयलक्ष्मी स्मृति स्टेडियम में बुधवार को खेल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला, जब स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्र स्मृति विद्यालय स्तरीय टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 (द्वितीय सत्र) का भव्य शुभारंभ हुआ।इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान, विद्या विहार आवासीय विद्यालय, विद्या विहार करियर प्लस तथा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, पूर्णिया सहयोगी संस्थाएँ हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को नई दिशा देना है।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं सुश्री डेज़ी रानी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पूर्णिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर आर. के. पॉल, निदेशक, विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने की। वही विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर राजेश चन्द्र मिश्र, सचिव, विद्या विहार आवासीय विद्यालय, इंजीनियर ब्रजेश चन्द्र मिश्र, प्रबंध निदेशक, ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स, इंजीनियर प्रशांत शंकर, निदेशक, विद्या विहार करियर प्लस डॉक्टर सुजीत कुमार, प्राचार्य, विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान, श्री शिवकुमार पाण्डेय
उपमहाप्रबंधक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के सचिव इंजीनियर राजेश चन्द्र मिश्र ने स्वागत भाषण में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। वही मुख्य अतिथि सुश्री डेज़ी रानी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करती हैं। निदेशक इंजीनियर आर. के. पॉल ने कहा कि स्वर्गीय रमेश चन्द्र मिश्र जी शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक थे
प्रबंध निदेशक इंजीनियर ब्रजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि खेल जीवन के अनुशासन, आत्मबल और समर्पण का प्रतीक है। विद्या विहार परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन प्रेरणादायी है। उद्घाटन मैच सहारा एडवांस्ड वर्ल्ड विद्यालय पूर्णिया और जीनियस पब्लिक विद्यालय पुर्णिया के बीच खेला गया। सहारा विद्यालय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 18 अक्टूबर तक चलेगी और फाइनल मैच 23 नवम्बर को खेला जाएगा।



Post a Comment