स्कालरशिप देकर सम्मानित करते
कोढ़ा/शंभु कुमार
कृषि कंपनी वायोस्टेट इंडिया लिमिटेड द्वारा बोयोजाइम दिवस एवं छात्रवृति कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला में किया गया। कृषि कंपनी वायोस्टेट इंडिया लिमिटेड द्वारा दस छात्राओं को 25-25 सौ का स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। कंपनी के सौजन्य से कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी दी गई
वायोजाइम के बारे में धान, आलू , मक्का एवं अन्य फसलों के किसानों को जानकारी दी गई। अंचल क्षेत्र में मेधावी छात्र भी आर्थिक समस्याओं के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कई वर्षों से कृषि प्रगति बायो स्टेट कंपनी मेधावी छात्र-छात्राओं को लगातार स्कॉलरशिप देकर सम्मानित करती आ रही है
पदाधिकारी निरंजन श्रीवास्तव, मैनेजर प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, हरिनंदन यादव, प्रधानाध्यापक निवेदिता, शिक्षक मोहम्मद अजीकुर रहमान, बंधु विक्रेता सरदार वीरेंद्र सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, किसान संग स्कूली छात्रा उपस्थित रही।
Post a Comment