Top News

22 सितंबर से जनसुराज जारी करेगा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट

पटना/सिटिहलचल न्यूज

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के शेखपुरा हाउस स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। लेकिन जन सुराज पार्टी के लिए खास यह है कि हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमने जनवरी माह से ही चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। हाल में 2 अगस्त से 22 अगस्त के बीच हमने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा कर लिया है। इसमें हमें अपनी कमजोरियां और मजबूती का पता चल गया है


वही राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज सिर्फ टिकट बांटने वाली पार्टी नहीं है बल्कि बदलाव करने वाली पार्टी है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बाकी दलों से ज्यादा है। अभी तो दूसरे गठबंधनों में घटक दलों को कितनी सीटें मिलेंगी, यह भी तय नहीं है। इधर हमने तय किया है कि अभी पंचायत और प्रखंड स्तर से भी लोगों से बात कर उम्मीदवार चयन पर फीडबैक लिया जाएगा। हमें कई अच्छे लोगों में से एक का चयन करना है। इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुराज से प्रभावित होकर बहुत नए-नए लोग भी पार्टी में आ रहे हैं। लेकिन उन्हीं लोगों को टिकट दिया जाएगा जिन्होंने जन सुराज को बनाने में कंधा लगाया है। एकाध अपवाद हो सकता है। वही जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए

कहा कि प्रशांत किशोर कहां से लड़ेंगे, यह सवाल नहीं है। बल्कि लड़ेंगे या नहीं, यह जन सुराज के लिए बड़ा सवाल है। क्योंकि वो हमारी पार्टी के सूत्रधार हैं, सबसे प्रमुख चेहरे हैं। अगर उन्हें चुनाव लड़ना पड़ा तो किसी एक क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए बंध जाना पड़ेगा। इसपर पार्टी सोच विचार कर निर्णय लेगी। उन्होंने टिकट के सवाल पर आगे कहा कि अभी भादो का महीना चल रहा है, जिसमें इतनी बड़ी घोषणा करना सही नहीं होगा। इसलिए 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र के आसपास से टिकट की घोषणा करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post