बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के दोनों गठबंधनों में एक ओर जहां सीट शेयरिंग को लेकर सांसें अटकी हुई हैं, वहीं, दूसरी ओर सीटिंग विधायकों की सांसें टिकट मिलेगा या कट जाएगा इसको लेकर अटकी हुई है। खासकर एनडीए इस बार अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कई वर्तमान विधायक का इसबार टिकट कटेगा
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य के कई मंत्रियों को भी उनके क्षेत्र से मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। बिहार भाजपा कमेटी से इसको लेकर एक सूची भी पार्टी हाईकमान को सौंपा गया है। जिसमें कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है
कि पार्टी उन विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाह रही है, जिनके खिलाफ क्षेत्र में एंटी-इनकंबेंसी है। सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और एमएलसी को भी चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।



Post a Comment