Top News

सांसद को भी विधायक बनाकर बिहार की राजनीति करेंगे

पटना/सिटी हलचल न्यूज 

सियासी गलियारे में इस बात की जोरदार चर्चा है कि भाजपा सांसदों वाला प्रयोग बिहार में दोहराने पर विचार कर रही है। इसमें बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम कुछ सीटों के लिए चर्चा में है।उनकी आक्रामक हिंदुत्ववादी छवि और मुखर वक्ता के रूप में पहचान उन्हें भाजपा के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है। जिन सांसदों-पूर्व सांसदों के नाम की चर्चा सियासी गलियारे में हो रही है, उनमें उजियारपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का भी नाम है। वे मजबूत ओबीसी नेता हैं। बिहार की राजनीति में उनकी सक्रियता जगजाहिर है


वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से सांसद संजय जायसवाल भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी विधानसभा चुनाव में उतारे जाने की चर्चा है। इनके अलावा पूर्व सांसदों में अश्विनी चौबे, रामकृपाल यादव और आरके सिंह के नाम भी तैर रहे हैं। इन पूर्व सांसदों को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इन नामों पर अंतिम मुहर नहीं लगी है

लेकिन चुनावी चाणक्य अमित शाह को इस प्रोयग को दोहराने में आपत्ति नहीं है। बता दें कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के विधानसभा चुनावों में कई सांसदों को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि इन सांसदों में से किसी को जीत तो किसी को हार मिली थी। भाजपा विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति, जातीय समीकरण और जनाधार के आधार पर उम्मीदवार का चयन करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post