Top News

कांग्रेस का प्रियंका गांधी के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन

पटना/भास्कर नाथ मिश्र 

प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर हैं, जिसमें पटना में महिला संवाद और मोतिहारी में एक रैली शामिल थी।वह पटना में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के साथ संवाद की और मोतिहारी में एक रैली को संबोधित की।सदाकत आश्रम में लगभग 2000 महिलाओं से बातचीत की।इस दौरान, वह महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र भी जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को सम्मान नहीं देती, बल्कि उन्हें वोट बैंक समझती है


मोतिहारी में जनसभा में प्रियंका गांधी के भाषण का सार

आज, 26 सितंबर 2025 को, प्रियंका गांधी मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण 'शक्ति प्रदर्शन' माना जा रहा है। प्रियंका गांधी का यह दौरा प्रदेश की महिला वोटरों को साधने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। इससे पहले वह पटना सदाकत आश्रम में महिला संवाद भी की।मोतिहारी में जनसभा गांधी मैदान में संबोधित किया।बता दें, कांग्रेस पूरी रणनीतिक के साथ प्रियंका गांधी की सभा मोतिहारी में करवा रही है. इससे पहले कांग्रेस की योजना था कि पूर्णिया से प्रियंका गांधी अपनी राजनीतिक रैलियों का बिगुल फूंके लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया वे अब मोतिहारी से अपनी चुनावी सभा का बिगुल बजा रही हैं


खास बात है कि मोतिहारी, पूर्वी चंपारण जिले का हिस्सा है. पूर्वी चंपारण ऐतिहासिक रूप से बहुत खास है. यही वह जगह है जहां से गांधी जी के सत्याग्रह की शुरुआत हुई थी. कांग्रेस इसी इतिहास का सहारा ले रही है, जिससे एक सकारात्मक संदेश लोगों के बीच जा सके।चंपारण आसपास के जिलों में यादव, कुर्मी, दलित मुसलमानों वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है. कांग्रेस उसके गठबंधन के लिए ये समूह बहुत अहम हैं. प्रियंका अपनी सभा में इन जातियों को साधने की कोशिश कर रही हैं।जिससे गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी को मजबूती प्रदान कर सके।इस बीच खबर निकलकर आ रही है कि कांग्रेस को मजबूती देने के लिए राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जबर्दस्त एंट्री हो गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post