के०नगर/कौनेन रजा
के०नगर के नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने आज पदभार संभाल लिया है। पटेल ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशे के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई करने की बात कही है। पटेल ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
नए थाना अध्यक्ष की इस पहल से क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षा और न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उनकी प्राथमिकताओं से स्पष्ट है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अपराध और नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए कृतसंकल्पित हैं।मौके पर,एसआई, सोनी कुमारी, उपेंद्र कुमार, अजीत चौधरी, एएसआई, निरंजन कुमार, ब्रज किशोर, चंदन भारती, अरुण यादव, हर्ष कुमार,



Post a Comment