किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज
किशनगंज : एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने रविवार की रात शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लिया। एसडीपीओ श्री कुमार ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने धर्मगंज, केक्टेक्स चौक, तेघरिया रोड, मुख्य बाजार, लोहारपट्टी,पश्चिमपाली ,गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया
एसडीपीओ देर शाम को अपने आवास से निकले और शहर का भ्रमण करने लगे।इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली ,सुभाष पल्ली, डेमार्केट सहित कई स्थानों का मुआयना किया ।कुछ स्थानों पर एसडीपीओ अपने वाहन से उतर कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने लगे थे। एसडीपीओ ने यह देखा की उस समय वहां कितने पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से कर रहे है या नहीं
एसडीपीओ ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं एसडीपीओ ने संदिग्ध स्थानों की भी तलाशी ली। एसडीपीओ ने गश्ती वाहनों के बारे के भी जानकारी ली।साथ ही यह भी पड़ताल की गई की कौन से गश्ती वाहन किस लोकेशन में है।साथ ही सुरक्षा कारणों से रात्रि में घर बाहर सड़क पर निकले लोगों से रात्रि में बाहर निकलने का कारण भी पूछ रहे थे।



Post a Comment