Top News

नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को दिया साथ, अशोक चौधरी के तेवर से राजनीति में हलचल

पटना/भास्कर नाथ मिश्र 

बिहार में चुनावी चहल-पहल के बीच सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह अचानक अशोक चौधरी के घर जा पहुंचे। वहां पहले से मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह मौजूद थे।इनकी मुलाकात से राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।पिछले शनिवार को अनंत सिंह और ललन सिंह ने पटना से मोकामा बाढ़ तक रोड शो किए थे।अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ एक ही गाड़ी में पटना से निकले और मोकामा जाकर रोड शो और शक्ति प्रदर्शन किया


अब रविवार सुबह जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे, तो पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह वहां उनका इंतज़ार कर रहे थे। दोनों की मुलाक़ात हुई, अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि जनता दल यू के बड़े नेता अनंत सिंह के टिकट को लेकर नीतीश कुमार के सामने लामबंद हो रहे हैं। जिसका असर भी अब दिखने लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post