शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी में 22 वां गणेश महोत्सव का हुआ था आयोजन।
गणपति बप्पा जयघोष से भक्तिमय वातावरण कायम रहा। शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : शहर में रविवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में झांकी टीम के द्वारा भगवान भोलेनाथ सहित दैत्य-भूत, बजरंग बली के रूप में आकर्षक प्रदर्शन करते नजर आए। शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर से भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा लेकर गाजे बाजे ढोल नगारे के साथ शोभा यात्रा निकालकर शहर भ्रमण किया गया
इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल रहे। गणपति बप्पा मौरया के जयघोष से भक्तिमय वातावरण कायम है। देर शाम तक शहर में शोभा यात्रा जारी रही। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु गणपति बप्पा मौरया के जयघोष लगाते रहे। गणपति बप्पा के शोभा यात्रा में शामिल झांकी टीम के प्रदर्शन ने आकर्षण का केंद्र बना रहा
श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यो ने बताया कि मुरलीगंज में ऐतिहासिक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम तक शोभा यात्रा जारी रहा।बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। समिति के सदस्यो ने बताया कि 22 वां गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका रविवार को समापन हुआ है।
0 Comments