Top News

डालखोला में भव्य रूप से निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा, शामिल हुए कई गणमान्य व्यक्ति

डालखोला/सिटी हलचल न्यूज 

शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद डालखोला के लोकनाथ मंदिर से जगन्नाथ देव की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा कॉलेज मोड़ तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों की भागीदारी देखी गई। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला।इस विशेष अवसर पर डालखोला नगरपालिका के चेयरमैन स्वदेश सरकार, टाउन अध्यक्ष व पार्षद गोपाल राय, और युवा नेता व पार्षद राकेश सरकार , को पांच नंबर वार्ड के पार्षद कैलाश शाह, अभिजीत दे,उपस्थित रहे। इसके अलावा, शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय कमेटी के सदस्य भी इस रथयात्रा में शामिल हुए


और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।डालखोला नगरपालिका की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। डालखोला बस स्टैंड पर महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, बच्चों और महिलाओं के लिए ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली

कॉलेज मोड में बिहारी महिला समिति के द्वारा भक्तों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई थी बिहार महिला समिति के अध्यक्ष प्रीति भगत ने कहा भक्तों के लिए यह व्यवस्था की गई है हर साल की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम किया गया हमारा लक्ष्य है भक्तों की सेवा करना और ऐसा ही आगे भी होगा दालकोला में सेवा का कार्य करने में कई संस्थाएं आगे रहती है

Post a Comment

Previous Post Next Post