Top News

पत्रकारों ने एकजुटता का लिया संकल्प

 

बायसी /मनोज कुमार

आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और दबाव के मामलों को लेकर शुक्रवार को बायसी अनुमंडल क्षेत्र में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विमल किशोर चौधरी ने किया, इस बैठक में डगरूआ, अमोर, वैसा, बायसी सहित प्रखंडों के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया और एकजुटता का संकल्प लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार संगठन को मजबूत बनाना और उन चुनौतियों का सामना करने की रणनीति तय करना था जिनका सामना पत्रकारों को जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों द्वारा अक्सर किया जाता है


संगठन ने निर्णय लिया कि यदि भविष्य में किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा किसी पत्रकार को डराने-धमकाने, फंसाने या किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा और कानूनी-नैतिक समर्थन प्रदान करेगा। पत्रकारों ने यह भी शपथ ली कि क्षेत्र में होने वाली हर खबर को बिना किसी भय के, निष्पक्ष और प्रमाणित तरीके से जनता के सामने लाया जाएगा। वही सभी पत्रकारों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं

और हम किसी भी दबाव में आकर अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। अब वक्त आ गया है कि हम सभी एक होकर पत्रकारिकता की गरिमा को बनाए रखें। अनुमंडल प्रेस क्लब के बैठक में उपस्थित रहे, मनोज कुमार, सुनील कुमार,अनवर आलम, मोहम्मद हमराज आलम, अमित राज, अरविंद कुमार, रौनक आलम, विमल किशोर चौधरी, दिलनवाज, वाजिद आलम, सुरज मालाकार, अमिर नवाज, गालिब रजा, आदि गणमान्य पत्रकार साथी बैठक में मौजूद रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post