Top News

आंगनबाड़ी केंद्र का बीडीओ, पीओ सहित अन्य ने किया उद्घाटन

 

 अमौर /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र 138 में नवर्निमत भवन का शुभारंभ बीडीओ रनजीत कुमार सिंह,पीओ प्रशांत कुमार राय,सीडीपीओ तनुजा साह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी,मुखिया लीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि विवेक नंद झा के द्वारा फिता काट कर किया गया। साथ ही प्रभारी सेविका शबाना खातून को केंद्र संचालित के लिए ताला चाभी सूपूर्द किया गया।  इस अवसर पर जेई शौविक बागची, पीटीए रंजन कुमार, पीआरएस चंदन कुमार, ज्योतिकांत ज्वाला, उप मुखिया पवन कुमार, पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमन मिश्र सहित अन्य भारी संख्या में मौजूद थे


चाभी थमाने  के दौरान बीडीओ रनजीत कुमार सिंह,पीओ प्रशांत कुमार राय सहित अन्य ने सेविका एवं पोषक के अभिभावकों से अनुरोध किया कि आप लोग इस भवन का देखरेख आज से आप लोगों के निगरानी में रहेंगी और केंद्र को सजाने संवारने का काम अब  आप लोगों के जिम्मेदारी रहेगी। सरकार द्वारा मनरेगा के  योजना के तहत् भवन निर्माण कराया गया है। जो मनरेगा योजना के तहत 9.9 लाख रुपए की लगता से कराया गया है।इस आंगनबाड़ी केंद्र को अपना भवन नहीं था जो बगल में विद्यालय में चलाया जा रहा था लेकिन अब अपना भवन हो गया है अब दिक्कत नहीं होगा

जिससे नोनीहाल बच्चे कि प्रारंभिक पठन पाठन  सही रूप से हो सके और कुपोषण से बच्चे को बचाया जा सके। वहीं इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा ने उपस्थित पंचायत के उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग पीओ साहब का शुक्रगुजार करना चाहेंगे कि इस भवन को हमारे पचायत मे देने का काम किया है।जो बिना भवन का बच्चों का पाठन पाठन करने में  सेविका को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।   अथक प्रयास से यह भवन  पंचायत वासियों  मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post