मधेपुरा : प्रखंड के खुरहान पंचायत में मां डाकिनी जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 दीदी भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को मजबूती से रखा इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपने विकास हेतु विभिन्न मांग रखें।
1.ग्राम संगठन हेतु जीविका भवन निर्माण
2. बैंक ऋण के ब्याज दर 6% करने का मांग
3. पेंशन की राशि₹1000 प्रतिमाह करने का मांग
4. पशु/बकरी सेड निर्माण की मांग
5. जल निकासी हेतु नाला निर्माण
6. मनरेगा के तहत मिट्टी भराई की मांग
7. समूह सदस्य हेतु आवास का आच्छादन
8. नल जल योजना को सुचारु करने की मांग
9. रोजगार हेतु प्रशिक्षण की मांग
10. बिजली बिल के दर में कमी की मांग किया
संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना का जानकारी दिया। वहीं रंजीत शर्मा ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम जागरूकता, आकांक्षा, संवाद का उदेश्य के साथ ग्रामीण महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. महिलायें उत्साह से संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। बेबाकी से अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं. संवाद कार्यक्रम उनके विचार, सुझाव, अनुभव को रचनात्मक मंच दे रहा है। विकास को लेकर महिलायें सुझाव व्यक्त कर रही हैं। समस्याओं को प्रकट किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को जीवंत बना रही हैं
साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी से खुद को भी सशक्त कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म के माध्यम से महिलाएं, सरकार की योजना की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।वहीं कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव व कानूनी करवाई के बारे में भी जानकारी दिया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के बारे में भी जानकारी दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को सामूहिक रूप से सामाजिक कुप्रथा का बहिष्कार एवं बाल विवाह रोक के लिए संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान सामुदायिक समन्वयक राज कुमार, बुक कीपर काजल कुमारी, जीविका मित्र जगतारिणी कुमारी, पिंकी कुमारी, कामिनी कुमारी, अंजू कुमारी, कुमार, एमआरपी अनिल कुमार, भीआरपी अमरेन्द्र सहित कई लोग मौजूद थे।