साइकिल से दसवीं कक्षा में नामाकंन कराने स्कूल जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृत स्कूली छात्रा की पहचान बरदेला पंचायत के वार्ड 7 तरौनी मुस्लिम टोल निवासी मो. मोफिल के 14 वर्षीय बेटी गजाला परवीन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्र गजाला परवीन साइकिल पर सवार होकर बरदेला पंचायत के तरौनी मुस्लिम टोल गांव से उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदेला नामांकन करने जा रही थी। इसी बीच पीछे फुटकाही गांव के समीप पीछे से आ रही बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में ठोकर मार दी जिससे संतुलन को खोकर वह सड़क पर गिर गई इसी बीच ट्रैक्टर का चक्का उसके सर से गुजर गया जिस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है
घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को अपने घर ले ले आए हैं। वह स्थानीय लोगों ने बिना नंबर के ओवरलोडेड ट्रैक्टर को भी ड्राइवर सहित पड़कर गांव ले आए। मृत स्कूली छात्रा के पिता मो. मोफिल ने बताया कि उनकी बेटी बरदेला उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदेला की छात्रा थी। शुक्रवार को दसवीं कक्षा में नामांकन कराने जा रही थी। कुछ देर बाद हमलोगों को सूचना मिली कि मेरी बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे तो वहां बेटी सड़क पर मृत पड़ी मिली। पास में ही उसकी साइकिल भी गिरी हुई थी। इस संबंध थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों ने पोस्टमार्टम व मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। इस घटना को लेकर परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।



Post a Comment