विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ नें मनाया धूमधाम के साथ श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 22 जनवरी के बजाय 11 जनवरी, 2025 को मनाई गई थी। मूल प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार कूर्म द्वादशी के रूप में नामित किया गया था। वैश्विक और एतिहासिक रूप से यह वर्षगांठ 22 जनवरी को पूर्ण हुआ। 22 जनवरी के दिन को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। इस दिनों को याद करते हुए विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के आह्वान पर और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी की अध्यक्षता में राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ मनाने को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नें सभी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वैश्विक स्तर पर 22 जनवरी को अराध्य श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पूर्ण हुआ है और 22 जनवरी की तिथि वैश्विक और एतिहासिक माना गया है


वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ श्री राम लला के प्रथम वर्षगांठ मनाया जाएगा। इस आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी नें पूर्णिया पंचमुखी मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव,हवन,हनुमान चालीसा और महाप्रसाद कार्यक्रम करने का परामर्श दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों पर  कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए। वही पंचमुखी मंदिर को कार्यकर्ताओं नें भगवा झंडा से भगवामय कर दिया। कार्यक्रम के अनुसार महिला मोर्चा की पूरी टीम संगठन अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ हवन कार्यक्रम विधिवत पूर्ण किया और हवन समाप्ति के बाद लड्डू भोग भी वितरण किया। जिसमें सुबह से शाम तक लगभग हज़ारों की संख्या में भक्त श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण किया। पंचमुखी मंदिर परिसर में हवन समाप्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ के साथ संध्या वंदन और आरती भी किए


मंदिर परिसर में चारो ओर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया और महाभोग महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित किए।प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर आए सभी रामभक्तों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नें नव निर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, दीपक कुमार दीपू,विश्व हिन्दू पारिषद के जिलाध्यक्ष पवन पोद्दार,भाजपा नेता संजय मोहन प्रभाकर, भाजपा नेता गुप्तेश सिंह,वार्ड कमिश्नर अनजनी कुमार,नवल जायसवाल और राजेश जैन को भगवा वस्त्र से सम्मानित किया।इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी नें पूरी व्यवस्था को सम्भाला और पूर्ण किया।और इनके साथ प्रदेश मंत्री चंदन भगत,जिला अध्यक्ष विजय साह जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार,जिला मंत्री अशोक, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री खुशबु भारती,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिका पहुंजा,नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर महामंत्री  रितिका कुमारी,नगर सचिव नेहा कुमारी,वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, काजोल गुप्ता, काजल कुमारी, ममता देवी, दीपू देवी,लीला देवी (पूर्व वार्ड पार्षद 20)कविता कुमारी,आरती कुमारी,गुड़िया भगत, कौशल्या देवी,रूबी कुमारी, पुतूल कुमारी,आकृति कुमारी,पूजा भगत, तन्नु कुमार, सोनू कुमार,रवि केशरी के साथ अन्य सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने का कार्य किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post