Top News

रेडलाइट एरिया से भारी मात्रा में शराब बरामद, 5 गिरफ्तार

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

जिले के सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नागेश्वर बाग, रेड लाईट एरिया स्थित मो० चाँद, पिता मो० शमीम, रेड लाईट एरिया, नागेश्वर बाग, थाना सदर, जिला पूर्णियाँ अपने टीन-टाटी के बने घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब रखकर खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू सदर थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम जब नागेश्वर बाग रेड लाईट एरिया स्थित मो० चाँद के घर पर पहुँची तो मो० चाँद के घर पर कई लोग उपस्थित थे जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किये जिसमें से चार व्यक्ति को पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया


पकड़ाये चारों व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम 1. होरिल कुमार सहनी, उम्र 18 वर्ष, पिता श्री गणेश सहनी,सुपौल बाजार, थाना-बिरौल, जिला-दरभंगा, 2. सुरेन्द्र कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता शिवन रजक,बाँधटोल, किशनटोली, थाना-मीरगंज, जिला पूर्णियाँ, 3. रोहित कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता रविन्द्र यादव,अब्दुल्लानगर, घोषपाड़ा, वार्ड नं0 42, थाना-सदर, जिला-पूर्णियाँ, 4. सुरज कुमार चौहान, उम्र 23 वर्ष, रामचन्द्र चौहान,सपनी, वार्ड नं0 08 थाना- मुफस्सिल, जिला-पूर्णियाँ बताया। सभी व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि वे सभी मो० चाँद द्वारा बंगाल से लाए गए शराब का सप्लाई करते हैं

मो० चाँद के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल-52.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब को जप्त करते हुए पकड़ाये चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार चारो व्यक्तियों की निशानदेही पर आनंद नगर किचाईन टोला स्थित उज्जवल कुमार पिता उमेश चौधरी के घर की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल 53.23 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब को विधिवत जप्त करते हुए उज्जवल कुमार उम्र 23 वर्ष पिता उमेश चौधरी आनंद नगर किचाईन टोला वार्ड नं0 42 थाना सदर जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post