Top News

राजद के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी आजाद गाँधी बीजेपी में हुए शामिल

पटना/सिटिहलचल न्यूज

राजद के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी आजाद गाँधी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। रविवार को रविंद्र भवन पटना में आयोजित राष्ट्रीय नाई महासभा के 21वाँ. स्थापना दिवस पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नाई सभा के इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वालित कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की | इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं उप-मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने आजाद गाँधी को बधाई दी | और कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है व करती है | दोनों नेताओं ने कहा कि नाई समाज के हर सुख-दुःख के साथ हूँ 


आप लोगो ने जो भाजपा के ऊपर भरोसा किया है उसे हमलोगों के द्वारा पूरा किया जायेगा | वहीं बता दे कि एक सप्ताह पूर्व आजाद गाँधी ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि लालू प्रसाद की पार्टी पर से कमान ढीली होते ही अतिपिछड़ों के साथ घोर अनदेखी शुरू हो गई है। पार्टी सामाजिक न्याय के रास्ते से भटक गई है। साथ ही उन्होंने कहा था कि कपड़ा, ब्रेसलेट, सोने की हार देखकर तेजस्वी यादव लोगों से मिलते हैं। बता दे कि आजाद गांधी 35 वर्षो से लालू प्रसाद यादव के साथ थे और राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं। वे पटना स्नातक सीट से विधान पार्षद रह चुके हैं,मगर 2020 में हुए चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के हाथों 8252 मतों से परास्त हुए थे। आजाद गांधी आरेजडी के अलावे जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस में भी रह चुके हैं

गाँधी के अलावे कई दिग्गज भी हुए शामिल

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सर्व श्री डॉ प्रेम कुमार, मदन सहनी, मंगल पाण्डेय, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, पूर्व मंत्री भारत सरकार रामकृपाल यादव, विधान पार्षद मो० गुलाम गौस, विधान सभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भाजपा नेता सनोज यादव नाई समाज के पदाधिकारी- अशोक सरना, सुरेन्द्र बदलिया, अवधेश शर्मा, राजमणि शर्मा, डॉ अंजना गाँधी, विक्रम साह, नितिराज गाँधी, अनिल शर्मा सहित सैंकड़ो नेता उपस्थित थे | वहीं आजाद गाँधी के आलवा सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिन्स राज, विक्रम साह, डॉ अंजना गाँधी, नितिराज गाँधी, धीरज वर्मा, सुबोध राठोर, पूर्व प्रत्याशी, मह्दीनगर विधान सभा, बैधनाथ ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, सुरेश मंडल,  सहित सैंकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण कि। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आजाद गाँधी, संचालन श्री अनिल शर्मा, तथा धन्यबाद ज्ञापन प्रिन्स राज ने किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post