Top News

स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में जुटे भाजपा के दिग्गज

सुशील मोदी राजनीति के अद्भुत व्यक्ति: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना/सिटिहलचल न्यूज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता और अन्य ने आगंतुकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सुशील मोदी अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। वे राजनीति के अद्भुत व्यक्ति थे और राजनीति के सूक्ष्म पहलू को समझने और पहचानने का प्रयास करते थे। जब उन्हें किसी चीज को जानने की जरूरत होती थी तो उससे संबंधित व्यक्ति से जरूर वह समझने की कोशिश करते थे, ये उनकी बड़ी खूबी थी। इतनी जल्दी वह चले जाएंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। अध्यक्ष ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो यहां लोग भारी संख्या में जुटे हैं, वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी छात्र जीवन से सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर जुझारू रहे

वे तीन दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाए रहे और राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकले। उनके चरित्र पर कभी कोई आरोप नहीं लगा। वही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में विरोधी दल के नेता के रूप में उन्होंने बाघ की तरह चिंघाड़ने का काम किया। उन्होंने कई घोटालों का सामना किया। उस दौर के कुछ ही नेता हैं जो इतनी तकनीक का इस्तेमाल करते थे। वे अध्ययनशील बराबर रहे, इस कारण उनकी जानकारी की कमी नहीं हुई। उन्होंने अपने संस्करण को सुनाते हुए कहा कि वे टिफिन लेकर चलते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post