Top News

मुहर्रम को लेकर निकली ताजिया जुलूस ,विधायक भी हुई शामिल

 



रूपौली। विकास कुमार झा


प्रखंड में मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक चाक चौबंद ब्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकली ।ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने हसन और हुसैन की याद में नारे लगाए ।इमामबारा से ताजिया जुलूस निकल कर करबला तक पहुँचा ।जहां पहलाम कर पुनः वापस ईदगाह पहुँच कर समापन हुआ ।उसके बाद मुहर्रम के मौके पर स्थानीय युवाओं ने अपना जौहर और कला का प्रदर्शन कर लोगो का दिल जीत लिया ।मुहर्रम को लेकर सुबह से ही सभी चौक -चौराहों सहित धार्मिक स्थल पर दंडाधिकारी के देखरेख में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।वही ताजिया जुलूस के लिए भी तय रुट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।


वही रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ,अकबरपुर ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ,मोहनपुर ओपी अध्यक्ष आर सी मंडल और टीकापट्टी थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पूरे दिन अपने -अपने थाना क्षेत्र में गश्त लगा कर सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लेते देखे गए ।वही रूपौली विधायक बीमा भारती सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घूम -घूम कर लोगो को शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की ।

साथ ही आपसी भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश करने के लिए लोगो को साधुवाद दिया ।मौके पर विधायक बीमा भारती ने कहा कि कोई भी पर्व त्योहार लोगो के बीच आपसी सौहार्द का संदेश देता है ।जिसे लोगो को बखूबी निभाना चाहिए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post