कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट
शनिवार की संध्या प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों देवीपुर,मेहरमियां टोला, बसुहार मजदिया से खलीफा के नेतृत्व में ताजिया जुलूस, निशान के साथ निकाला गया एवं प्रखंड क्षेत्र के मस्जिद चौक,शहीद चौक,कुरसेला थाना परिसर तथा अन्य स्थानों पर कलाबाजियां दिखाई गई
कुर्सेला पुलिस के द्वारा मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा के इंतजामात को लेकर विभिन्न स्थलों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। गश्ती दलों के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी जयप्रकाश ताजिया जुलूस के रूट चार्ट पर निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण समापन को लेकर मुस्तैद थे।
इमाम ने बताया कि कर्बला के युद्ध के समय से ही मुहर्रम मनाया जाता है ।मोहर्रम का चांद नजर आते ही गम का माहौल हो जाता है। अजादार अपने इमाम के गम में गमजदा हो जाते हैं।



Post a Comment