Top News

थाना अध्यक्ष को सौंपी गई बैरिकैंडिंग

 



कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट


कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 तथा SH 77 पर हो रहे लगातार सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर पंचायत कोष से 12 बैरिकैंडिंग का निर्माण कर शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी जयप्रकाश, मुख्य पार्षद लवली कुमारी, तथा उप मुख्य पार्षद पूनम देवी, की उपस्थिति में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को नवनिर्मित बैरिकेडिंग सौंपा गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने नगर पंचायत के द्वारा बैरिकेडिंग प्रदान करने के कार्य को अहम बताते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


वहीं उपस्थित, आरजेडी नेता मोहम्मद हालिम जाबाज, दक्षिणी मुरादपुर मुखिया ललन राम, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जयसवाल आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post