Top News

मोहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा

किशनगंज/सिटीहलचल न्यूज़

मोहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है । प्रशासन के द्वारा हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ।वही शहर से लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो से शांति पूर्ण माहोल में पर्व मनाने की अपील की गई ।मालूम हो की टाउन थाना क्षेत्र में एसडीएम अमिताभ गुप्ता,एसडीपीओ गौतम कुमार,सदर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह की अगुआई में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च ने शहर के विभिन्न मुहल्लो का भ्रमण किया ।वही टेढ़ागाछ में शुक्रवार को बीडीओ गन्नौर पासवान एवं थानाध्यक्ष घनजी कुमार व फतेहपुर थानाध्यक्ष  तथा एसएसबी के जवानों के सहयोग से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया


बता दे की मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च में टेढ़ागाछ थाना पुलिस,फतेहपुर पुलिस एवं 12 वीं बटालियन एसएसबी के जवान शामिल हुई। फ्लैग मार्च की अगुवाई बीडीओ गन्नौर पासवान,थानाध्यक्ष घनजी कुमार ने की। फ्लैग मार्च थाना परिसर होते हुए कॉलेज चौक, फुलबड़िया, रामपुर,शीशागाछी,धवेली,झला  होते हुए वापस टेढ़ागाछ पहुँच कर फ्लैग मार्च का समापन हुआ

थानाध्यक्ष घनजी ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मकसद है कि मुहर्रम में अमन- शांति व्यवस्था बनी रहे।फ्लैग मार्च में बीडीओ गन्नौर पासवान,थानाध्यक्ष धनजी कुमार,सीओ नजमुल हसन, एसएसबी 12 वीं बटालियन माफीटोला ई कंपनी के इंस्पेक्टर विद्या प्रकाश,सब इंस्पेक्टर यमुना प्रसाद सहित दर्जनों पुलिस बल व एसएसबी के जवान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post