धमदाहा/रितेश राज
पूर्णियाँ: नगर पंचायत धमदाहा के सभाकक्ष में मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक कि गई.धमदाहा के सर्वांगीण विकास को लेकर आहुत बैठक कई महत्वपूर्ण विषय जैसे वार्डों में साफ सफाई, सुखा एवम गीला कचड़ा उठाव, जन्म-मृत्यु प्रमाण, कबीर अंत्येष्ठी, इंदिरा आवास, नाला निर्माण, जल जमाव, जाम की समस्या, होल्डिंग टैक्स, विवाह निबंधन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर पंजी में प्रस्तावित की गई है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आमसभा आयोजित कर वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यों की सूची तैयार करना एवं प्राथमिकता के आधार पर योजना की स्वीकृति दिलाने को सामान्य बोर्ड में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया
बैठक में कार्यपालक पदाधिकरी चंद्र प्रकाश राज, उप मुख्य पार्षद मीना कुमारी, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य विनय कुमार सिंह, नंदन कुमार, विजय कुमार साह, बेबी देवी, समसुद्दीन अंसारी, सोनम कुमारी, पूनम देवी, अनुपम देवी, चंदा देवी , एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधी बिनोद कुमार यादव, मीना कुमारी, मो. राजू, लतामय देवी आदि उपस्थित थे. बताना मुनासिब होगा कि नगर पंचायत धमदाहा बनने के बाद से अब तक किसी भी कार्यों का क्रियान्वयन स्थानीय स्तर से नहीं किया जा सका है
तो अब तक नगर पंचायत धमदाहा के कार्यो का निपटारा नगर निगम कार्यालय पूर्णिया से ही हो रहा है. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बनमनखी एवं कार्यपालक पदाधिकारी जानकीनगर चंद्रप्रकाश राजकोट धमदाहा का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद से कार्यो में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है.



Post a Comment