धमदाहा/रितेश राज
पूर्णियाँ: कमेटी को धारदार बनाने को लेकर धमदाहा भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार किया गया. धमदाहा मंडल कमेटी में महा कांत झा, प्रभाकर ठाकुर, अजय अग्रवाल उर्फ टिंकू अग्रवाल, प्रमोद कुमार, संजय कुमार पौदार एवं निरंजन कुमार मंडल सहित 7 लोगों को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है. कुमुद रंजन झा एवं अविनाश कुमार को महामंत्री नामित किया गया है
कोषा अध्यक्ष के रूप में लाल बहादुर को नामित किया गया है तो विशरेखा देवी, शोभा देवी, किरण देवी सहित 5 महिला एवं संतोष केसरी को मंत्री के लिए नामित किया गया है. अभिनंदन कुमार चौधरी को प्रवक्ता के अलावा सात अलग-अलग मोर्चा के लिए भी अलग-अलग लोगों को नामित किया गया है
जिसमें मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटे लाल महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बाबूराम बेसरा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार को नामित किया गया है. उपरोक्त नामित सभी भाजपा के अधिकारियों को यह नई जिम्मेदारी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के द्वारा सौंपी गई है.



Post a Comment