पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विधालय शीशाबाड़ी के प्रांगण से विशेष नामांकन अभियान प्रवेशोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई। इस दौरान विधालय के प्रधानाध्यापक आदिल अनवर ने बताया कि नौवीं वर्ग में नामांकन को ले विशेष अभियान प्रवेश उत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें स्कूल के सभी छात्र व छात्राएं शामिल हुए
प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकल कर कर्बला हाट , शीशाबाड़ी चौक, सहित विधालय के पोषक क्षेत्र के सभी गांव का भ्रमण किया। प्रभात फेरी में चल रहे बच्चे करो न कोई अब भुल , किशोर - किशोरी चलो स्कूल, पापा सुनलो विनय हमारी ,पढ़ने की है
उम्र हमारी। कोई न छुटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार ,जैसे सलोगन की तख्ती लेकर नारे बुलंद कर रहे थे। इस दौरान मुख्य रूप से आदिल अनवर, मुअज्जम,रितेश कुमार ,गुंजन कुमार झा ,फातमा खातून ,अंसरी ,समा नाज ,उजरा इमाम ,संजय कुमार निराला आदि मौजूद थे।



Post a Comment