Top News

9 सूत्री मांगों को लेकर आशा का रेफरल अस्पताल में प्रदर्शन

 

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलिटेटर संघ एवं विहार चिकित्सा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधिनस्त  बैनर तले 9 सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार से अमौर प्रखंड संघ इकाई अध्यक्ष प्रमिला देवी एवं उपाध्यक्ष माजेदा प्रवीण के नेतृत्व में अमौर रेफरल अस्पताल में सेवा प्रदान कर रही सभी 297 आशा कार्यकर्ता एवं 16 आशा फैसिलिटेटर ने गुरूवार से 09 सूत्री मांगों के समर्थन  में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं जिससे स्वास्थ्य केन्द्र में कामकाज प्रभावित हो रहा है


आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक हजार में दम नहीं दस हजार से कम नहीं का नारा बुलंद किया । मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उन लोगों की जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।  इस मौके पर आशा कार्यकर्ता संघ अमौर प्रखंड इकाई अध्यक्ष प्रमीला देवी ने कहा कि 1000 रूपैये पारितोषिक नहीं,10,000 रुपये नियत मासिक मानदेय, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, फैसिलिटेटर को 30 दिन का एसवीसी भ्रमण भत्ता 500 रुपये का भुगतान करने सहित 9 सूत्री मांगों को रखा गया है

क्षेत्र की आशा ने अपने मांगों के समर्थन में अमौर रेफरल अस्पताल भवन के  समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। इस सामूहिक प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर ने सामूहिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हिस्सा लिया और कहा कि जब तक उनकी जायज मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।अमौर रेफरल अस्पताल परिषर में 9 सूत्री मांगों के समर्थथन में प्रदर्शशन करते हड़ताली आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर ।

Post a Comment

Previous Post Next Post