Top News

बंगाल नंबर कार से 52 लीटर शराब बरामद

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: बघुआकोला के पास विदेशी शराब की खेप को अमौर पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद ने बताया कि गश्ती के दौरान बघुआकोला के पास बायसी की तरफ से आ रहे एक कार को जांच को लेकर रोका गया


रोकते ही कार पर सवार चालक सहित तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जबकि बंगाल नंबर डब्लूबी 26 के 4612 की कार को जब्त कर अमौर थानां लाया गया। जहाँ जांच के क्रम में 52.590 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया

मामले को लेकर मधनिषेध के तहत अज्ञात तीन तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post