धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: भारतीय जनता पार्टी मीरगंज मंडल का बैठक मीरगंज मंडल अध्यक्ष अभिनंदन कुमार साह के नेतृत्व में सीपीएस स्कूल में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक सह लोकसभा प्रभारी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का आना हुआ। जिसमें मीरगंज मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया
कि इस बार के लोकसभा पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और पूर्णिया लोकसभा में कमल खिला कर रहेंगे। लेकिन इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करना होगा। जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी कमल पूर्णिया में खिलेगा। उसके बाद बूथ मजबूती के मंत्र को भी बताया
इस बैठक में उपस्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कलानंद चौधरी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भोला मंडल निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र भानु प्रसाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार रामदेव राम रमेश सिंह अशोक साह बूथ अध्यक्ष विवेक मिस्त्री जी पंकज गुप्ता एवं गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment