पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ लेबर चेतना मंच पूर्णियाँ की एक प्रतिनिधि मंडल जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार से मिलने गया। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व श् मनोज कुमार सिंह पूर्व प्रंखंड विकास पदाधिकारी ने किया। मनोज कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी से मिल कर अपनी 10 सुत्री मांग रखी, जिसमें प्रमुख हैं आश्रित प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी द्वारा बनाया जाना चाहिए मनरेगा के जाव कार्ड की जांच होनी चाहिए मजदूरों के खड़े होने के लिए सड़क के किनारे शेड बनाया जाना चाहिए। सेवा निवृत्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के बकाया वेतन का भुगतान और पूर्ण पेंशन का भुगतान अबिलम्ब किया जाना चाहिए
BOCW के तहत निबन्धित मजदूरों को सभी योजनाओं का लाभ अबिलम्ब मिलना चाहिए। चौकीदारों की वहाली मैं उनके उत्तराधिकारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाना चाहिए ताकि मजदूरों को उनके घर के आसपास इलाज की सुविधा मिल सके और मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढाई जानी चाहिए
इस प्रतिनिधि मंडल में श्री टूनटून महलदार मो रहीम मुन्ना साह श्री विनोद मंडल श्री बैजनाथ माहतो श्री अरूण ऋषि उपेन्द्र ऋषि श्री वीरेंद्र मेहता श्री मनोज यादव मो मुसतफिक शामिल थे माननीय जिला पदाधिकारी ने मजदूरों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हूए उसे कार्यान्वित करने का वचन दिए हैं मिटिंग के बाद तय किया गया है कि श्रीनगर प्रंखंड में 18 अगस्त को मजदूरों की एक बड़ी सभा आयोजित की जायेगी



Post a Comment