कोढ़ा/शंभु कुमार
हजरत इमाम हसन हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने वाला गम व अलम का त्यौहार मोहर्रम त्यौहार को लेकर आदर्श थाना कोढ़ा परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष आलोक राय ने की। जबकि संचालन मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने की। जबकि मौके पर डीएसपी ओमप्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वप्रथम मुहर्रम को लेकर लाइसेंस व विसर्जन पर चर्चा हुई तथा मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। शांति समिति की बैठक में डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि पर्व-त्योहार हिंदू और मुसलमानों का नहीं यह भारतीयों का त्योहार है। इसलिए सभी मिल जुलकर मनाएं।
सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी अगर किन्ही को क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका होती है। तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देंगे ताकि उस पर ससमय नियंत्रण हो सके। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रहेगी, सभी ग्रुप के एडमिन को चेताया कि अगर ग्रुप में कोई आपात्तिजनक पोस्ट आए तो उसे तुरंत रीमूव करते हुए उस पर कार्यवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोहर्रम को लेकर गस्ती तेज कर दिया गया है। मुहर्रम का त्योहार को शान्तिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। वही अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा ने कहा कि नशा सेवन करने अथवा अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में चलने पर कार्रवाई की जाएगी। जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोढ़ा प्ररवण्ड के दोनों समुदाय के लोग हमेशा आपसी भाई चारगी के साथ पर्व त्योहार मनाते है। और मोहर्रम भी शांतिपूर्ण ढंग से मने इसको हम सभी मिल जुलकर सफल बनाने की बात कही। कहा कि यहां कोई भी त्योहार हो उसमें दोनो समुदाय के लोग शिरकत कर एक दुसरे के त्योहार में हिस्सा लेते हैं। शांति समिति की बैठक में जन अधिकार पार्टी के वकील दास, मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष मो० काजिम, मुखिया प्रीतम देवी, सोहराब अली, पंसस मो० नईम,धीरेंद्र मेहता आदि ने भी सम्बोधित किये तथा मुहर्रम का त्यौहार शान्तिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। अवसर पर डोमन चौधरी, भोला चौरसिया, अरुण ठाकुर, मासूम अली, फजलुर्रहमान, रफ़ीक अंसारी, बिसंदेव रविदास समेत मुहर्रम कमिटि के अध्यक्ष व खलीफा आदि मौजूद थे।


Post a Comment