Top News

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी,आशा के हड़ताल के कारण हो सकती थी अनहोनी

 




कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा थाना क्षेत्र के थाना के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति पूरी तरह जख्मी हो गया। जिसे  आनन-फानन में आसपास के मौजूद ग्रामीणों के द्वारा कोढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर पूर्व से आशाओं के द्वारा हड़ताल के कारण सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश करने हेतु भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घायल व्यक्ति की स्थिति इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गया था।


करीब आधे घंटे 1 घंटे बाद कोढा के चिकित्सक के द्वारा इलाज उपरांत उनको होश आया यहां तक की 1 घंटे तक उनके परिजन को भी सूचना नहीं मिल पाया था। किसी तरह पत्रकारों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मेन गेट खुलवा कर उन्हें एडमिट कराया गया नहीं तो घायल व्यक्ति की जान जा सकती थी। होश आने के बाद उन्हीं के मोबाइल में उनके पिता को सूचना दी गई। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का नाम धीरेंद्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह उम्र 45 कटिहार गामी टोला निवासी बताया जा रहा है होश आने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी दी कि पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ से पूर्णिया की ओर जा रहे थे वही विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिनसे की वह जख्मी होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post