Top News

शिविर लगाकर बिजली मीटर किसानों को उपलब्ध कराए सरकार: भानू मिश्रा



कोढ़ा/शंभु कुमार 


बिहार के साथ-साथ कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के किसानों की स्थिति काफी दयनीय है। और भारतीय किसान अभी भी प्राकृतिक पर निर्भर है उक्त बातें कोढ़ा के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भानु मिश्रा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार में किसान के हित में धरातल पर कोई योजना नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। बिहार सरकार किसानों के हित में सोतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जिस अनुपात में बारिश हुई है उससे तो यही लगता है कि यह सुखाड़ आने की संभावना है। अगर सुखार की स्थिति आती है किसानों का बुरा हाल होगा। दूसरों का पेट भरने वाला किसान खुद ही भूखे मरने पर विवश हो जाएंगे। क्योंकि यहां के किसान महंगे डीजल खरीद कर पंपसेट से सिंचाई कर अपना फसल लगाए हैं मगर यहां बारिश का अभाव देखा जा रहा है।


अगर बारिश नहीं हुई तो यहां के किसानों का फसल बर्बाद हो सकता है। इसलिए बिहार सरकार को चाहिए कि धान की खेती के लिए किसान को अनुदानित मूल्य पर डीजल उपलब्ध कराया जाए और सिंचाई के स्थाई निवारण के लिए किसान को कैंप लगाकर बिजली का मीटर मुहैया कराया जाए अन्य राज्यों की तरह। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग अगर कैंप लगाकर किसानों को बिजली मीटर उपलब्ध कराते हैं तो किसानों को अपने खेतों में सिंचाई करने में काफी सुविधा होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post