पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
पूर्णियां : बायसी थाना क्षेत्र के पंचायत रहुआ गांव के 19 लोगों के खाते से लगभग ₹ 3 लाख 60 हजार रुपये की ठगी का अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। बीते 1 दिसंबर को बायसी थाना में दिये आवेदन पर अब न कोई कार्यवाई हुई है और न ही गरीब लोगों का पैसा मिल पाया है। जिसको लेकर आक्रोशित महिलाएं आज फिर बैंक पहुँचकर जल्द पैसे वापस करने की माँग बैंककर्मियों से करने लगे
महिलाओं का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनलोगों ने बैंक में पैसे जमा कराए थे, मगर बैंक से ही जब पैसे गायब हो जाय तो किसपर विश्वास करें? पीड़ित लोगों ने बताया कि बैंक सही जानकारी नहीं दे रहा आखिर उनके पैसे कहाँ गए, किस एकाउंट में गए?वही महिलाओं के मदद के लिए पूर्व मुखिया जावेद इकबाल ने केनरा बैंक शाखा शिमलवारी पहुंचकर बैंक कर्मी से बात करने की कोशिश की परंतु बैंककर्मी द्वारा कोई जानकारी सांझा करने से मना किया। पूर्व मुखिया ने बताया कि बैंक मैनेजर का कहना है
कि पूर्णिया जाकर रीजनल ऑफिस से इसकी जानकारी ले। उन्होंने बताया कि लोगो के सुविधा के लिए बैंक है, एक तो सभी के खातों से पैसे गायब हो गए है वही बैंक सभी को पूर्णिया जाने को बोल रहा है। उन्होंने प्रशासन एवं अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई करते हुए गरीबों लोगों का रुपया वापस कराया जाए
वही बंगामा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अबू जफर ने कहा कि आम लोगों को ठगी कर परेशान करने का काम बैंक कर रही है। अगर बैंक जल्द ही उचित कार्यवाई नही करती है तो सभी खाताधारक अभियान चलाकर बैंक से अपना खाता बंद कराएंगे।
Post a Comment