मधेपुरा से प्रिंस कुमार मित्रों की रिपोर्ट
मधेपुरा:- जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में आज पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला स्तरीय आपातकालीन बैठक आयोजित की गई! बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुलेंद्र कुमार के द्वारा की गई !बैठक में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने एवं संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से निर्णय लिया गया! हाल ही में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष जी मीडिया के जिला संवाददाता शंकर कुमार के घर पर शराब के बहाने पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी से आक्रोशित पत्रकारों ने खेद प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन की इस कृत्य की निंदा की है
सभी पत्रकार बंधुओं का यही राय हुआ कि पुलिस यदि किसी परिवार वाले घर में किसी बात को लेकर छापेमारी करती है तो उसके साथ महिला पुलिस कांस्टेबल रहना जरूरी है लेकिन पुलिस वाले छापेमारी करने वक्त महिला पुलिस को लेकर नहीं गए थे! दूसरी बात छापेमारी करके जब पुलिस वाले जा रहे थे तो कोई लिखित रूप से कुछ नहीं दिया कि आपके घर में छापेमारी के दरमियान कुछ मिला या नहीं मिला! इन सभी बातों को लेकर सभी पत्रकारों में काफी आक्रोश है!
Post a Comment