Top News

प्राइवेट पार्ट दबाकर महिला ने ले ली वार्ड सदस्य की जान

पूर्णियां जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव में गुरुवार दोपहर वार्ड सदस्य 57 वर्षीय मोहम्मद अशफाक अंसारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक धुसमल पंचायत के वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य थे।।परिजनों के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच गांव के ही कुछ लोग उनके घर के आंगन में पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि नबीसता, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस ने मिलकर अशफाक अंसारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसी बीच महिला ने वार्ड सदस्य के प्राइवेट पार्ट को दबा दिया और काफी चोट पहुँचाई। दौरान उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें आईं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पुत्री सुहाना ने अनगढ़ थाना में आवेदन देकर छह लोगों को नामजद करते हुए पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला आरोपी नबीसता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post