Top News

तेज रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

स्थानीय क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि दूसरे का स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक  युवक को बेहतर इलाज हेतु हायर स्वास्थ्य सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के विषय में बताया जाता है की बाइक सवार तेज गति से फुलवाडिया पंचायत के मथुरियाबाड़ी से अपने घर बौरा  जा रहे थे, इसी बीच उनकी बाइक बढ़िया बस्ती जाने वाली ग्रामीण शक्ल सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे यह सड़क दुर्घटना घटी । 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार से फराटे मार कर चला रहे लहरिया कट बाइक सवार के विरुद्ध सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post