गौ सम्मान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा जिला पदाधिकारी श्री अंशु कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से गौ माता के संरक्षण एवं गौ हत्या पर सख्त एवं प्रभावी कानून लागू करने की मांग की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की आत्मा हैं तथा उनके सम्मान एवं संरक्षण के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह विषय जनभावनाओं एवं आस्था से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है, जिस पर सरकार को गंभीरता से शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका झा ने कहा कि गो माता की रक्षा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्व भी है। वहीं सीमांचल अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार ‘दीपक’ ने समाज को इस दिशा में जागरूक होने की बात कही।
इस मौके पर गो सम्मान दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका झा ने जिला पदाधिकारी श्री अंशु कुमार को मिठाई खिलाकर संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
“उल्लेखनीय है कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए आज पूरे देश में व्यापक जनआंदोलन चल रहा है, जिसमें विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ भी पूरी मजबूती के साथ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, सदस्य कालीकांत दास सानू कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ संतोष शाह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर महामंत्री कृष्ण कमल, महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रिया कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, रानी देवी, नगर उपाध्यक्ष काजल देवी, नगर सचिव नेहा कुमारी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना पासवान, वार्ड अध्यक्ष अजय पासवान, गुड़िया देवी, तनु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने इस मांग को जनहित एवं सांस्कृतिक भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक एवं उचित निर्णय लेगी।
Post a Comment